Arunabh Raturi.Janswar.Com

दुःखद खबर : मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी।  04 छात्र 02 छात्राओं की दर्दनाक मौत, SDRF व पुलिस ने किया रेस्कयू।

मसूरी (देहरादून):- 4 मई मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई है घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो व युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी जिनको भी खाई से निकलकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी। दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इस तरह मसूरी में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!