A.RATURI.JANSWAR.COM

ऋषिकेश एम्स रोड पर आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार की शाम अचानक लगी आग।

ऋषिकेश/देहरादून. ऋषिकेश एम्स रोड पर आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। न्यायालय में विवाद के चलते फैक्ट्री को सीज किया गया था। जिस कारण अग्निशमन विभाग के वाहन भीतर नहीं पहुंच पाए। फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में है।

स्टर्डिया फैक्ट्री का कारखाना परिसर और आवासीय परिसर पिछले दो दशक से न्यायालय के आदेश परसीज कर दिया गया था। परिसर में काफी घनी झाड़ियां उग आई है। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे कैंपसके भीतर झाड़ियां में अचानक आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया कि तेज हवा के साथ यह आग पूरे कैंपस में फैलती चली गई। शिवाजी नगर जोसमीप ही बसा है, यहां पूरा इलाका धुएं के गुबार सेढक गया है। बगल में आवास विकास कालोनी, शिवाएंक्लेव, श्री गुरु राम राय स्कूल के आसपास की आबादी को भी खतरा मंडराने लगा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!