A.Raturi.janswar.com

खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का काम-रेखा आर्या

प्रदेश में गरीब राशनकार्ड धारकों को जल्द मिलने जा रही है रियायती दरों पर 1 किलो नमक की सौगात,कुपोषण से लड़ने में होगा कारगर साबित-रेखा आर्या

प्रदेश के अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को जल्द मिलेगा रियायती दरों पर 1 किलो नमक, शासनादेश हुआ जारी,सीएम धामी द्वारा किया जाएगा योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या.

देहरादून 8 जून 2024: –प्रदेश में खाद्य विभाग द्वारा गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका कि वह लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है जिसका की गरीब वर्ग लाभ ले रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना को शुरू करने जा रही है।

 

प्रदेश सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं,चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है।यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह 1 किलो दिया जाएगा। 

कहा कि कहीं ना कहीं आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि एक किलो नमक दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!