A.Raturi.Janswar.Com

जनपद पौड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, 09 लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया।

जनपद पौड़ी:- आज दिनाँक 16 जून 2024 को प्रातः 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।

उक्त वाहन में कुल 09 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है,जहाँ वे उपचाराधीन है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!