A.RATURI.JANSWAR.COM

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने पेट्रोल पंप बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया।

टिहरी:- उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप के स्टॉक का भौतिक सत्यापन, नोजल, जन सुविधाएं यथा निशुल्क हवा, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय, अग्निशमन आदि आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधक द्वारा पेट्रोल बिक्री हेतु अनुमति संबंधी अभिलेख और निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं की गई। उपजिलाधिकारी ने प्रबंधक को पुरुष शौचालय के बाहर बोर्ड लगाने, रेत की बाल्टियों को पूरा भरकर रखने एवं अभिलेखों का रख रखाव समुचित ढंग से करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील बडोनी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप प्रदीप बिजलवान, पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र नेगी शामिल रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!