ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

नशा करता है परिवार का नाश,नशा मुक्त भारत पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

कल्जीखाल:- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष के छात्र तश्वर ने पोस्टर के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। तश्वर ने कहा कि नशा पहले हमें अपनी ओर खींचता है। वो हमें अपनी गिरफ्त में ले लेता है और फिर हम चाहकर भी उससे दूर नहीं हो सकते।

भाषण प्रतियोगिता में हिमानी, किरन पटवाल, आकाश, सीमा, रोनिका, किरन, आयुष, नितिन कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर तशवर, द्वितीय स्थान पर किरन पटवाल और तृतीय स्थान रोनिका का रहा।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. निशा चैहान ने किया। डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ0 नीति शर्मा और डाॅ0 बबलू कुमार ने छात्रों को सम्बोधित किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर कहा कि हम हर हाल में नशे से स्वयं को दूर रखेंगे और अपने आस पड़ोस में नशा करने वाले लोगों को भी समझाएंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!