Arunabh raturi.janswar.com

पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

पिथौरागढ़:- एस0पी0 पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है।

इस मिशन के तहत पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर तत्काल चालान काटे जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग जैसी गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विगत दिवस सी0ओ0 पिथौरागढ़, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चैकिंग की। जिसके तहत अपर उ0नि0 बबीता टम्टा, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक, देवेन्द्र सिंह पुत्र मनोज सिंह, निवासी- देवकटिया थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

जनपद पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुल 47 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर कुल- 29 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधि0 व कोटपा के तहत चालान की कार्यवाही की गई। जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

 जनपद पुलिस की आम जनता से अपील करता है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!