Arunabh raturi.janswar.com

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में पार्किंग निर्माण तथा अन्य विषयों पर वार्ता की।

ऋषिकेश:- बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम परिसर पर बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण की कार्यवाही जल्द शुरू की जाए। जिससे नगर सहित आने वाले पर्यटक, श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण करने की दिशा में कार्य किये जायें। साथ ही रायवाला, श्यामपुर में फसाड़ योजना से कार्यो को जल्द शुरू कराया जाए। इसके अलावा नगर के पार्को का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण किया जाए। 

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया कि नगर निगम परिसर पर प्रस्तावित पार्किंग के टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है तथा अन्य कार्यों के लिए सर्वेक्षण भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एमडीडीए हरिश्चंद्र राणा भी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!