ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन,युद्धस्तर पर चल रही है कार्यवाही, डीएम ने कसी कमर।
दूरगामी विजन- हार्ट ऑफ सिटी देहरादून में ईवी चार्जिंग स्टेशन

अभिनव प्रसास – प्रथम बार जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल लागू किया गया, जो पहले कभी अमल में नही लाया जा सका।
जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन,युद्धस्तर पर चल रही है कार्यवाही, डीएम ने कसी कमर।
इलेक्ट्रिक वाहन संचालन की ओर बढता जनपद देहरादून।

शहर में चौपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रसास से जनपद देहरादून में पर्यावरण संरक्षण तथा चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढावा देने के उद्देश्य से मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले ही दिन से इसकी तैयारी में जुटे जिलाधिकारी ने अपनी टीमें लगाकर शहर में 10 से अधिक स्थान चिन्हित कर स्टेशनों की स्थापना पर भी तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण शहर के प्रमुख स्थलों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन पटेल पार्क घंटाघर, गांधी पार्क के निकट, पैसिफिक ल्सि राजपुर रोड,, आईटी पार्क, महाराणा प्रताप चौक के निकट, आईएसबीटी, बल्लुपुर चौक, रिस्पना पुल के समीप, मॉल आफ देहरादून पर स्थान चिन्हित किये गए हैं।
जनपद में इलैक्ट्रीक वाहन को बढावा देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं, जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल पर आधारित है यह सुविधा जिसमें सम्बन्धित कम्पनी को स्थल दिए जाएंगे, वह अपने संसाधन से विकसित करेंगे तथा सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!