Arunabh Raturi.Janswar.Com

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बाल विवाह रोकथाम जन जागरूकता कार्यक्रम।

पौड़ी:- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में बाल विवाह रोकथाम से सम्बन्धित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गयी।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने कहा कि अपने आस-पास एवं अन्य किसी भी स्थान में यदि बाल विवाह जैसी कुरीती होती देखते है तो तत्काल इसकी शिकायत सम्बन्धित पंचायत, थाना/पटवारी चौकी में कर अपने कर्तव्य का निवार्हन करें। इस दौरान बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी तथा बाल विवाह रोकने हेतु हरसम्भव प्रयास करने को कहा गया।


बाल विवाह रोकथाम के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी गढ़वाल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आ०बा० कार्यकत्रियों को जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बाल विवाह रोकथाम से संबंधित पेम्पलेट्स आदि वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा रावत के साथ ही बाल विकास परियोजना एवं वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिकों के साथ आंगनबाडी कार्यकत्री भी उपस्थित थी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!