arunabh raturi.janswar.com

यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी।

देहरादून:–देहरादून में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है,बता दें कि दून शहर में पुलिस अब तीन ड्रोन कैमरों,तीन चौपाइयां इंटरसेप्टर वाहनों,और दो बुलेट इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से यातायात नियमों की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौराहों पर स्थापित किए गए आधुनिक कैमरों का उपयोग भी किया जा रहा है,जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है…!!!!!!बता दें कि 2024 में अब तक ड्रोन कैमरों द्वारा 5,808, ट्रैफिक इंटरसेप्टर वाहनों द्वारा 7,007 और कैमरों से 37,661 चालान किए गए हैं। इसके अलावा, साल 2024 में कुल 1,21,131 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही की गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इस तरह की सख्त निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!