(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा के प्रवासियों को सम्मानित किया।

ऋषिकेश:- गुरुवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने जर्मनी में कार्यरत श्यामपुर निवासी प्रवासी धीरेंद्र सिंह रावत, साउथ अफ्रीका में कार्यरत भल्लाफार्म निवासी प्रवासी क्रांति सिंह रावत, कनाडा में कार्यरत छिद्दरवाला निवासी प्रवासी रोशन रावत, आर्यन रावत, विनोद रावत, जापान में कार्यरत मोहन लाल जोशी तथा गुमानीवाला निवासी विनोद भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और यहां आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के भारत आगमन की याद में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी दिवस पर उन भारतीयों को समर्पित है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है, जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मण्डल कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संजीव पाल, विनायक कुमार, लविश पाल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!