(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

गोपेश्वर पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड: एकता और अनुशासन का प्रदर्शन।

गोपेश्वर:- आज दिनांक 10/01/2025 को पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सभी थाना/चौकियों के प्रभारी/पुलिस लाईन /पुलिस कार्यालय व जनपद के समस्त पुलिस शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई । पुलिस मे एकता/अनुशासन बनाये रखने व ड्यूटी के साथ-साथ स्वयं को फिट व स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “एकता और अनुशासन किसी भी पुलिस बल की रीढ़ होते हैं। इस साप्ताहिक परेड का आयोजन हमारे पुलिसकर्मियों के बीच इन गुणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इससे न केवल हमारे पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित होती है, बल्कि यह उन्हें अपने कर्तव्यों के साथ-साथ स्वयं को फिट और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।”

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!