(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

पौड़ी में मिनी बस दुर्घटना, 4 यात्रियों की मौत, 14 घायल।

पौड़ी :- मिनी बस संख्या- UK12PB0177 जो कि पौड़ी बसअड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए अपराह्न 03.00 बजे निकली थी। जो कि तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 18 लोग सवार होने बताया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 4 यात्रियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर जिला प्रशासन की तत्परता व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी महोदय घटना स्थल के बाद जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचे, उनके देखरेख में गंभीर घायलों को श्रीनगर रेफर किया गया है , वहीं अन्य का उपचार जिला चिकित्सालय पौड़ी किया जा रहा है। अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित हैं। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को घायलों का उपचार सही ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।

नोट- सूचना आपदा कंट्रोल रूम में उपडेट की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!