(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य यात्रा वाहन का शुभारंभ किया।

टिहरी:- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी से दिव्यांगजनों के विकास तथा सुगम्य पहुंच प्रदान करने हेतु सुगम्य यात्रा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुगम्य यात्रा वाहन के माध्यम दिव्यांगजनो को जनपद मुख्यालय के सभी कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों एवं जनपद में स्थित पुस्तकालयों एवं अन्य मुख्य कार्यालयों का भ्रमण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। वाहन में दो सम्बन्धित विभागीय कार्मिक भी मौजूद रहेंगे, जो दिव्यांगजनों की हर प्रकार से सहायता करेंगे, ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना की जानकारी हो सके ।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम ए.के. पाण्डेय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम. खान, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!