(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

  • उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग 11 फरवरी से होगा शुरू।
  • देहरादून के विभिन्न कॉलेजों के छात्र होंगे शामिलI सचिन कुमार।

देहरादून:-सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत बलूनी क्रिकेट एकेडमी में 11 फरवरी से परिवहन विभाग की ओर से उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें देहरादून के विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना हैI देहरादून में पिछले कुछ महीनों में हुए सड़क हादसे को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इसमें कई लोगों की मौत होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। सड़क दुर्घटना में शिकार होने वाले बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। इस पर नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अब परिवहन विभाग की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस पर देहरादून के आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा। इसमें सात मैच खेले जाएंगे। 13 फरवरी को मैच का फाइनल मुकाबला होगा।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!