(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

कोयल घाटी में महिला के साथ मारपीट: सहायता समूहों की महिलाओं ने कोतवाली ऋषिकेश में दी तहरीर।

ऋषिकेश:- कोयल घाटी पर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नगर की सहायता समूहों की महिलाओं ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी है। महिलाओं ने तहरीर के माध्यम से महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज तथा अभद्रता करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

रविवार को महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी। समूह की सचिव गुड्डी कलूड़ा और कविता साह ने बताया कि शनिवार को कोयल घाटी के समीप एक आम महिला के साथ कुछ तथाकथित लोगों ने मारपीट की। इसके अलावा महिला को जान से मारने की धमकी, गाली गलौज, लज्जा भंग तथा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया।

महिलाओं ने कहा कि उक्त घटना का वह घोर विरोध करती हैं, ऐसी घटना भविष्य में न दोहराई जाए। इसके लिए पुलिस को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने तहरीर के माध्यम से पुलिस को चेताया कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है, तो तीर्थनगरी की महिलाएं आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगी।

इस अवसर पर पार्षद पायल बिष्ट, संध्या बिष्ट, रोपा देवी, पूजा नौटियाल, रेहा ध्यानी, पुनीता भंडारी, ज्योति पांडे, रुचि जैन, गुड्डी कलूड़ा, रीता गुप्ता, मनोरमा, पूर्णिमा तायल, पिंकी धस्माना, सुधा असवाल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!