(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

ऑपरेशन मुक्ति“- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें “Support to educate a child”

चमोली:- बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” का किया गया शुभारम्भ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन।

प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति मे लगे बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु भिक्षा नहीं शिक्षा दें व Support to educate a child की थीम पर प्रदेश के सभी जनपदों में दिनांक 05.03.2025 से दिनांक 31.03.25 तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद चमोली में ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाये जाने व प्रभावी कार्यवाही करने एवं बच्चों के भिक्षावृत्ति से मुक्त करने व शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु आमजनमानस को अधिक से अधिक जागरुक करने के आदेश दिये गए हैं। जनपद चमोली में उक्त अभियान सफलता हेतु नामित नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट द्वारा आज दिनाँक 10/03/2025 को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में
विभिन्न विभागों यथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, जिला श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास, चाइल्ड हेल्प लाईन, सी0डब्ल्यू0सी0, शिक्षण समिति के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित उपरोक्त विभागों के पदाधिकारियों से उनसे सम्बन्धित कार्यों के क्रियान्वयन जैसे- निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान किए जाने, चिकित्सा शिविरों का आयोजन किए जाने,कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने, शिक्षा सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के प्रति जागरुक करने, रोजगार दिए जाने, बच्चों के विकास के प्रति जागरुक किए जाने की अपेक्षा की गई।

यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।

पहले चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिवारों का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जाएगा साथ ही ऐसे बच्चों का भी चिन्हीकरण होगा जिनका विद्यालयों व डे केयर में दाखिला किया जाना है।

दूसरे चरण में सभी स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस व टैक्सी स्टेशनों, आदि पर बच्चों को भिक्षा ना दिए जाने के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाकर आम जनता को अधिक से अधिक जागरुक किया जाना है व भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके व उनके परिजनों की काउंसलिंग कराकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उक्त गोष्ठी में मनमोहन सिंह ( सहायक अभियोजन अधिकारी), तन्मय पंत ( श्रम प्रवर्तन अधिकारी), प्रदीप सिंह ( विधि प्रवीक्षा अधिकारी), हेमलता भट्ट ( अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), अरविन्द पुरोहित (बाल कल्याण समिति) प्रभा रावत ( हिमाद संस्था), रश्मि रावत ( वन स्टॉप सेन्टर), सोहनी भंडारी( वन स्टॉप सेन्टर), नीलम कठैत ( चाइल्ड लाइन), अनिल सिंह( जिला बाल संरक्षण इकाई) एवं जनपद स्तर पर ऑपरेशन मुक्ति अभियान हेतु गठित पुलिस टीम में नियुक्त महिला एवं पुरुष कर्मी, उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!