(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जनपद में वनाग्नि की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला सभागार में समीक्षा बैठक ली।

चमोली:- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जनपद में वनाग्नि की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला सभागार में समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर वनाग्नि सत्र में रेखीय विभागों का इन्सीडेंट रिस्पांस सिस्टम बनाने व वन विभाग को फायर सीजन में नोडल अधिकारी की तैनाती करते हुए वनाग्नि घटनाओं की जानकारी प्रशासन को साझा करने के निर्देश दिए। वन विभाग को सभी वनाग्नि शमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की डिमांड आपदा प्रबंधन को देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय जनता से भी खेतों में आड़ा, कूडा चलाने को लेकर भी सावधानी बरतने के अपील की। कहा कि शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर वनों में आग लगायी जाएगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने वन विभाग को नियमित अंतराल में फायर लाइनों की सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग और पुलिस टीम को संवेदनशील इलाकों में वनाग्नि रोकथाम संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।

प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ सर्वेश दुबे ने बताया कि जनपद में 106 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 05 से 07 वन कर्मियों एवं फायर वाचरों की तैनाती की जाती है। वहीं कुल 19 वाहन हैं। वहीं जनपद में अब तक 09 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!