(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी ने बजरंग सेतु पुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश।

 पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कल देर सांय को स्वर्गाश्रम जौंक स्थित निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण कार्य  बेहतर गुणवत्ता के साथ  निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुनिकीरेती को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल की सुरक्षा के लिए आवश्यक पार्ट्स का कार्य 20अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। इसके उपरांत शीघ्रता से ग्लास,रेलिंग और फुटपाथ का निर्माण कार्य भी शुरू कर उसे तेजी से पूरा करें।  उन्होंने कहा कि बजरंग सेतु पुल क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यटकों के लिए पुल को निर्धारित समय पर सुचारू किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि मुनिकीरेती विजय मोघा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!