(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु का खोया हुआ बैग जिसमें ₹40 हजार रखे थे, को सकुशल बरामद कर किया गया वापस। 

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ धाम यात्रा पर आये नवीन कुमार निवासी आन्ध्र प्रदेश जिनका बैग किसी गाड़ी में छूट गया था, उस बैग में उनके द्वारा जरूरी सामान सहित नगद ₹40 हजार भी रखे थे। अपना बैग छूट जाने से ये काफी परेशान थे। इनके द्वारा उनके बैग छूट जाने की सूचना यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग कैलाश चन्द्र शर्मा को दी गयी। जिनके द्वारा अधीनस्थ यातायात पुलिस बल की सहायता से आवश्यक समन्वय स्थापित कर उक्त बैग को सकुशल बरामद कर यात्री का बैग व उसमें रखी नगद धनराशि यात्री को वापस करायी गयी। भाषा रूपी बैरियर होने के बावजूद आन्ध्र-प्रदेश से आये यात्री नवीन कुमार जी की ऑंखों में संतुष्टि के भाव सहित पुलिस के प्रति आभार के भाव देखे गये और उनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया गया है।

इस नेक कार्य को करने में मुख्य आरक्षी महेन्द्र पाल, मुख्य आरक्षी दिनेश कार्की का महत्तपूर्ण योगदान रहा।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!