अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के दिये थे निर्देश।
  • वीडियो में अभियुक्त द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एंव अन्य लोगो के साथ की जा रही थी मारपीट।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्त शांति भंग में किया गिरफ्तार।

थाना नेहरूकालोनी;- दिनांक 25/05/2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एवं अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही थी, का सज्ञांन लेकर एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो के क्रम में थाना नेहरूकालोनी पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में जानकारी की गई तो उक्त घटना शास्त्रीनगर के पास मेन रोड में होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त सुनिल उर्फ चक्की को मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी के द्वारा उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर दी गयी है। तहरीर प्राप्त होने पर अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नाम पता अभियुक्त :- सुनील उर्फ चक्की पुत्र दिलीप यादव निवासी मगलबस्ती राजीवनगर, नेहरू कालोनी, देहरादून, उम्र 24 वर्ष।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!