अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऋषिकेश की नई मंडल कार्यकारिणी ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा संगठनात्मक मंडल वीरभद्र की नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को कहा।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासनात्मक संगठन है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भी है। कहा कि भाजपा में र्निविवाद और स्वच्छ छवि के लोगों को स्थान मिलता है। उनकी योग्यता के अनुसार पद भी दिए जाते हैं।

डा. अग्रवाल ने सभी नवीन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कहा कि भाजपा संगठन ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं। कहा कि भाजपा संगठन को आगे बढ़ाकर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे आम जनता योजना का लाभ उठा सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, राजेश कुमार, विपिन पंत, होम राज गुप्ता, महामंत्री निखिल बड़थ्वाल, मंत्री विवेक चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, मनोरमा देवी, कोषाध्यक्ष राम कैलाश, कार्यालय मंत्री ममता ममगाई, मीडिया संयोजक प्रदीप चंद्रा, आईटी संयोजक विमल नेगी, सोशल मीडिया संयोजक सुमन रावत आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!