अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना  पिथौरागढ़ के 6 नाबालिग बच्चे सुरक्षित बरामद।

पिथौरागढ़:- दिनांक 13 जून 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ में कुछ परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनके 6 नाबालिग बच्चे — जिनमें 4 बालिकाएं एवं 2 बालक शामिल हैं — बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई।

तुरंत ही आसपास के सभी जनपदों को सूचना प्रसारित की गई और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में उधमसिंह नगर जनपद की चौकी चकरपुर पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस से सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

कोतवाली पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक बबीता टम्टा, का0 उमेश सती, महिला होमगार्ड निकिता द्वारा सभी बच्चों को सुरक्षित पिथौरागढ़ लाया गया एवं उनकी काउंसलिंग की गई। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे आपस में पैसे इकट्ठा कर दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे।

पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता और उधमसिंह नगर पुलिस के सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना घटित होने से रोकी जा सकी। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे बच्चों पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!