(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

 ठांगर गांव में सड़क किनारे बेखौफ दिखे बाघ, ग्रामीणों में दहशत।

यमकेश्वर,पौड़ी:-यमकेश्वर ब्लॉक के ठांगर गांव में बीती शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब तीन बाघ सड़क किनारे बेखौफ होकर आराम फरमाते दिखे। इस दृश्य ने स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, शाम के समय जब ग्रामीण अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने ठांगर गांव के पास सड़क किनारे तीन वयस्क बाघो को आराम करते देखा। बाघ पूरी तरह से शांत और बेखौफ नजर आ रहै है, जिससे कुछ देर के लिए आवाजाही थम गई। ग्रामीणों ने दूर से ही उसकी तस्वीरें लीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस घटना के बाद से ठांगर गांव और आसपास क्षेत्रों के लोगों में डर का माहौल है।

ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों को शाम के समय अकेले निकलने और जंगल के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!