(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

हरेला पर्व पर जिलाधिकारी टिहरी ने पर्यटक स्थल शिवपुरी में किया पौधारोपण।

टिहरी:- 16 जुलाई, 2025 को हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने पर्यटक स्थल शिवपुरी पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण किया। जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का तथा अन्य लोगों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपा गया। इसके साथ ही वन क्षेत्र में बीज बम फेंके गए तथा लेमन ग्रास रोपित की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वृहत पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर आज 16 जुलाई को ‘हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ, एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर 56 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखकर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को पावकी देवी उप तहसील क्षेत्रांतर्गत पर्यटक स्थल शिवपुरी में 02 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त, 2025 तक लगातार जनसहभागिता से वृहद पौधारोपण किया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की तथा उनके भविष्य प्लान की जानकारी लेते हुए नियमित योगा करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात कही।

इस अवसर पर डीएफओ वन प्रभाग नरेंद्रनगर, जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार ए.पी. उनियाल, समून फाउंडेशन से विनोद जैठूड़ी एवं बच्चे, राम मंदिर ब्रह्मपुरी आश्रम से स्वामी ग्रीवा चार्य, आचार्य रंजन, दीपक, चंदन, ग्रिजेश शर्मा, गंगादास, चैतन्य दास, जामदास, शिवम मिश्रा, आईटीबीपी जवान, वन विभाग के कार्मिक, स्कूली बच्चे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!