(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीण निर्माण विभाग की बैठक ली, कार्यों की प्रगति जाँची।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।

गुरूवार को आयोजित बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डा. अग्रवाल को बताया कि छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य गतिमान है, बताया कि इसकी लागत 02 करोड़ 49 लाख रूपये है। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली फार्म में प्राइमरी स्कूल का कार्य अंतिम चरण में है, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रूपये हैं। बताया कि आईडीपीएल क्षेत्र में तारबाड़ का कार्य निर्माणाधीन है। डा. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत पुरी, अपर सहायक अभियंता बृजपाल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!