(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

 चिन्यालीसौड़ में एक डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, 02 घायल एक की मौत।

जनपद उत्तरकाशी:- दिनांक 17 जुलाई 2025 को SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को थाना धरासू के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रोतल गांव के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं। उक्त सूचना पर SI सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम पोस्ट उजेली, उत्तरकाशी से भी मौके के लिए रवाना हुई। 

उक्त डम्फर (UK10C 8081) में 03 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर 02 घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जबकि एक युवक जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकालकर जिला पुलिस को सौंपा गया। 

घायलों का विवरण:-1. सूरज सिंह पुत्र श्री शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़ — गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत CHC चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर दून अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया।

2. रामशंकर पुत्र श्री चन्द्रमोहन, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़ — वाहन में फंसे हुए थे। SDRF टीम द्वारा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अथक प्रयास करते हुए इन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय भेजा गया।

मृतक का विवरण:-अजय सिंह पुत्र श्री चन्दन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुमराडा, चिन्यालीसौड़।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!