(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अमर उजाला राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी के निधन पर शोक जताया ।

देहरादून:-श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को दु:ख सहने की सामर्थ्य मिले।

उल्लेखनीय है कि डोईवाला निवासी वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी कुछ समय से अस्वस्थ थे एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा था इस बीच आज गुरूवार को खबर मिली कि अस्पताल में उनका निधन हो गया जिस पर पत्रकारिता जगत में शोक छा गया है।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!