(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ा, श्रीनगर क्षेत्र में यातायात रोका गया।

पौड़ी:- चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में हो रही भारी बारिश के कारण पौड़ी जिले की सीमा में अलकनंदा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। कलियासौड़ से करीब एक किलोमीटर आगे मिनी गोवा बीच पर नदी का पानी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया, जिससे सड़क जलमग्न हो गयी है।

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को फरासू के पास सुरक्षित स्थान पर रोका जा रहा है, जबकि कुछ वाहनों को कलियासौड़ पुलिस चौकी पर रोककर रखा गया है।

श्रीनगर क्षेत्र में भी अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। धारी देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित दुकानों तक पानी पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और दुकानों को बंद करा दिया गया है।

जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!