(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम।

टिहरी:- गुरुवार, 29 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में परिवहन विभाग टिहरी द्वारा Edujoin ट्रेनिंग संस्थान चंबा के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन सोनिया एंड ग्रुप द्वारा किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा, शबनम ने प्रथम, सुमन एवं साक्षी ने द्वितीय तथा सुहानी एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सत्येंद्र राज, ए.आर.टी.ओ. टिहरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

परिवहन विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारियों द्वारा राहगीर योजना, गोल्डन ऑवर, कैशलेस स्कीम सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान की गईं।

प्रोग्राम के सफल संचालन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रविन्द्र सहित Edujoin संस्थान से समीक्षा, नितेश, सीमा एवं पूनम तथा परिवहन विभाग से अर्जुन, विपिन, रोहन, मोनिका और मनजीत का सहयोग रहा।

इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ. टिहरी ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की एवं दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!