(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

खाद्य संरक्षा औषधि विभाग ने नई टिहरी में चलाया सघन निरीक्षण अभियान।

टिहरी;- आज सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार, खाद्य संरक्षा औषधि विभाग की टीम द्वारा नई टिहरी में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन चैक करते हुए सभी खाद्य कारोबारकर्ताओ को अपने-अपने प्रतिष्ठान के मुख्य एवं सुलभ दृष्यमान स्थान पर खाद्य लाइसेेंस चस्पा करने के निर्देश दिये। इस दौरान 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर नोटिस जारी किये गये तथा नोटिस का समयान्तर्गत संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होनेे पर विधिक कार्यवाही अमल में लाये जाने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने FSSAI के नवाचार कार्यक्रम RUCO (Repurpose Used Cooking Oil) के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि प्रयुक्त खाद्य तेल को सरकार द्वारा अनुबंधित एजेंसी द्वारा खरीद कर बायोडीजल बनाने के काम में लाया जाता है। यह पहल हरित पर्यावरण की दृष्टि से सरकार की एक अभिनव पहल है, जिसमें खाद्य कारोबारकर्ता को भी नुकसान नही होगा। इसके साथ ही निष्प्रयोजित खाद्य तेल कूड़े के रूप में परिस्थितिकी तंत्र में शामिल होने से रूकेगा। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ व ताजा भोजन परोसने, स्वच्छता व स्वास्थ्य मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिये गये। इस मौके पर टीम ने संदेह के आधार पर 02 खाद्य नमूनों (मैदा, लाल मिर्च पाउडर) को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

इस मौके पर टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, सहायक श्रीचंद कुंमाई मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!