(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जनपद पौड़ी व्यास चट्टी में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त – SDRF ने ऑपरेटर को रेस्क्यू कर 06 किमी पैदल चलकर स्ट्रेचर से पहुँचाया मुख्य मार्ग।

जनपद पौड़ी:- आज दिनाँक 10 सितंबर 2025 को आपदा प्रबंधन पौड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि व्यासचट्टी के पास एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें जेसीबी ऑपरेटर फँसा हुआ है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक श्री संजय नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जेसीबी ऑपरेटर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। तत्पश्चात टीम द्वारा घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से लगभग 5-6 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर सुरक्षित रूप से महादेव चट्टी, ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे रोड तक पहुँचाया गया, जहाँ से उसे आगे उपचार हेतु भेजा गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!