(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। 

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में डा. अग्रवाल से जिपंस दिव्या बेलवाल, प्रधान गुमानीवाला किशोरी पैंयूली, प्रधान भट्टोंवाला संगीता राणा, प्रधान असनेा सुषमा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज डोभाल, पंचायत सदस्य शिशपाल सिंह, लता कंडवाल, पिंकी कलूड़ा, प्रियंका बुडियाल, भानू रांगड़, आजाद रांगड़, वांर्ड सदस्य हरिपुरकलां सूरज सुंदरियाल, चंद्रकांता बेलवाल, गोकुल डबराल, शिवानी गोस्वामी, राजेंद्र भट्ट, राजेंद्र जोशी, अशोक रयाल, ऋषभ चौहान, पंचायत सदस्य खदरी गुड्डी नेगी, संतोषी चौहान, भुवनेश्वरी भट्ट, लक्ष्मी देवी, बबिता देवी, विपिन रावत, करण नेगी, मनीष बलूनी, नवीन नेगी आदि ने मुलाकात की। 

डा. अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान डा. अग्रवाल ने सभी को विकास कार्यों में हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बलबूते जनता ने चौथी बार आशीर्वाद दिया है। कहा कि जनता के बीच विकास कार्यों के लिये सदैव तत्पर हूं। 

डा. अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के लिये एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया। कहा कि जनता की समस्याओं के लिये हम सभी जनप्रतिनिधि बने हैं। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिये किसी भी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!