(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर )

“डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।”

“डीएम ने रानीचोरी पंपिंग पेयजल योजना, चंबा पंपिंग पेयजल योजना, ग्राम जिजली, सिल्ला सौड़ तोक में लिया आपदा क्षति का जायजा।”

टिहरी:- जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज शुक्रवार को विकास खंड चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नागणी-जिजली में रानीचोरी पंपिंग पेयजल योजना, चंबा पंपिंग पेयजल योजना के पाइपों को क्षति की जानकारी ली। ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि लगभग 500 मीटर के 25 पाइपों को क्षति पहुंची है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है तथा दो से तीन दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।  अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से बागी-मठियाणा रोड के नीचे ग्राम जिजली में सोनू देवी, कुशलानंद के आवासीय भवनों एवं प्राथमिक विद्यालय तथा सिल्ला सौड़ तोक में भोला सिंह सहित तीन परिवारों के आंगन को क्षति पहुंची है कुछ भवन खतरे की जद में। हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते पटवारी को सभी भवनों की सूची बनाकर नियमानुसार मुआवजा तत्काल देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जियो लॉजिकल सर्वे करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों को उनकी इच्छानुसार किराए के भवनों अथवा सरकारी आपदा राहत शिवरों में सभी व्यवस्थाएं करने को कहा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, ईई जल निगम के एन सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!