(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

  • राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से की स्वास्थ्य पखवाड़े में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील।
  • इडोर कैंप लगाने वाले अस्पतालों को कैंप तिथि पर निःशुल्क देनी होंगी सभी सेवाएं
    कहा, शिविर की तिथि व स्थान का प्रचार जरूर करें, स्थानीय जनप्रतिनधियों का भी सहयोग लें।

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को मानव सेवा का बेहतर अवसर बताया।

प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है। प्रत्येक अस्पताल को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि कार्यक्रम का मानवीय पक्ष देखते सभी अस्पताल अपने शिविरों की तिथि व स्थान तय कर लें। और कार्यक्रम संपंन होने पर उसकी कंटेट व फोटो डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि सनद रहे। कहा कि शिविर से पूर्व तिथि व स्थान का प्रचार भी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। बेहतरी के लिए शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।

बैठक में कुछ अस्पतालों ने अपने परिसर में ही कैंप आयोजन की बात कही तो इस पर सीईओ ने कहा कि यदि कोई अस्पताल इंडोर शिविर का आयोजन करता है तो इस बात का खास जाएगा कि उस दिवस सारी व्यवस्थाएं फ्री करनी होंगी। उन्होंने आउटडोर कैंप को बेहतर बताया।

सीईओ ने दूर दराज में कैंप लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही। अस्पताल प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत लगने वाले शिविर की प्राथमिकताओं, तौर तरीकों व समन्वय के बारे में समझाया गया।

इस मौके पर एसएचए के निदेशक वित्त अभिषेक कुमार, निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, निदेशक क्लेम डा सरेाज नैथानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दिनेश चंद्र समेत इंद्रेश, कैलाश उमेगा, बूलूनी अस्पताल, पनेसिया हॉस्पिटल, जोशी हास्पिटल, सुनंदा, कृष्णा मेडिकल, विभूति, सुरभि के प्रतिनिधि व प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!