(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

टिहरी;- आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में 6 महीने से पुराने लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा की गई और जिलाधिकारी द्वारा समय पर वादों के निस्तारण हेतु सभी को निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने आगामी चुनावों की तैयारियों के संबंध में मतदेय स्थलों के मिलान की तहसीलवार स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं।

बैठक में डिस्ट्रिक्ट लेवल आधार कमिटी की समीक्षा भी की गई। इसमें संबंधित अधिकारी द्वारा आधार कैंप के आयोजन, आधार कार्ड सैचुरेशन, आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं पोर्टल पर लंबित कार्यों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के CSC सेंटरों का निरीक्षण अवश्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंटेशन या शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क न लिया जा रहा हो।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, एसडीएम टिहरी संदीप सहित सभी तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग के संबंधित लोग भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!