(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

विजयदशमी पर संघ के शताब्दी वर्ष में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने पंच परवर्तन के अंतर्गत किया पौधारोपण।

ऋषिकेश:- विजयदशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा आह्वान किए गए पंच परवर्तन संकल्प में से एक पर्यावरण । इसी क्रम में ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय प्रांगण में स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य पर असत्य और धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक है। संघ द्वारा मनाया जा रहा यह शताब्दी वर्ष केवल गौरव का ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और समाज कल्याण के नए संकल्पों का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदैव राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया है और पंच परवर्तन का यह कार्यक्रम भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि पौधारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। संघ ने हमेशा राष्ट्रहित और समाज के लिए प्रेरक कार्य किए हैं, और आज का यह आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

इस अवसर पर राकेश शर्मा सह जिला कार्यवाह , सुरेंद्र कुमार सुमन मंडल अध्यक्ष , राजेश राइटर पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य , अखिलेश मित्तल , संजीव पाल , विवेक चतुर्वेदी , पुनीत भंडारी , पिंकी धस्माना , सुमन रावत ,नरेश गर्ग , राधे श्याम गुप्ता ,हिंदू सेवा सुरक्षा संघ प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी , सुभाष जाटव , सुनील कश्यप , अजय कुमार , अभिषेक सिंह , अरुण कुमार , अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!