पटाखा लाइसेंस निर्गत और बिक्री पर नियम किए गए सख्त।

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस से जुड़ी अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।देहरादून में प्रशासन ने दिवाली को देखते हुए पटाखा बिक्री को लेकर कड़े और सख्त नियम लागू किए हैं। सार्वजनिक रास्तों और आंतरिक सड़क मार्ग पर पटाखा बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की है। साथ ही पुलिस, फायर, प्रशासन के अधिकारियों को निर्धारित नियमानुसार लाईसेंस निर्गत करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!