मुनिकीरेती-ढालवाला निवासियों को तोहफ़ा: अब पालिका में ही होंगे आधार कार्ड के काम।

मुनिकीरेती:- आधार कार्ड से सम्बन्धित परेशानियों के लिए मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र के लोगों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के कार्यालय अब आधार कार्ड से सम्बन्धित कार्य संपादित होंगे।

बुधवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और सभासदगणों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर आधार कार्ड सेंटर का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया काफी समय से नगर क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर नहीं है, जिस कारण क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद सभासदों व क्षेत्रीय जनता की मांग पर पालिका कार्यालय में आधार कार्ड सेंटर शुरू किया गया है। इस दौरान आधार कार्ड सेंटर खुलने पर स्थानीय लोगों ने पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त किया।

मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद सचिन रस्तोगी, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि रोहित गोडियाल, अजय रमोला, सचिदानंद पैन्यूली, अरविंद नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!