जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पदभार ग्रहण कर शुरू किया निरीक्षण।

चमोली:- चमोली में नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने गुरुवार दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कार्यालय पहुँचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रट परिसर और आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिलाधिकारी सभागार में कलेक्ट्रट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गयी उन्होंने बैठक में सभी का परिचय जाना और कहा की जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा है इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें दी।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे अपर सचिव, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, निदेशक-ITDA, प्रबन्ध निदेशक-हिल्ट्रान पद पर कार्यरत रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!