राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी है

लोक भवन देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में ज्ञान, उल्लास एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व केवल ज्ञान, विद्या और बुद्धि की आराधना का ही नहीं, बल्कि प्रकृति के नव सृजन और नव ऊर्जा का भी प्रतीक है।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से प्राप्त ज्ञान के माध्यम से हम लोक कल्याण, मानवता, विश्व शांति एवं समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर होंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!