ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश मंडल के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने ऋषिकेश स्थित उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

ऋषिकेश:- इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ा वट वृक्ष है, जिसकी छांव में हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और जनसेवा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश, नितिन सक्सेना, सुधा अशवाल, सौरव गर्ग सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!