माँ भारती के वीर सपूतों को राष्ट्र का नमन, पुलवामा शहीदों का बलिदान देश के शौर्य का प्रतीक।

(अरुणाभ रतूड़ी):- पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में माँ भारती के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को देशभर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जहां लोगों ने दीप प्रज्वलित कर और दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि हमारे अमर जवानों का बलिदान भारत के अटूट शौर्य, साहस और अजेय संकल्प की अमिट पहचान है। उनका त्याग देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने तथा उसे जड़ से समाप्त करने की प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

 “जय हिंद” और “भारत माता की जय” 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!