ढालवाला:-  उत्तराखंड क्रान्तिदल मुनि की रेती क़ी नगर इकाई कार्यकरणी की बैठक नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें आगामी 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल को कैसे विजय बनाया जाए हर घर चर्चा हर घर पर्चा के माध्यम से लोगों को पार्टी की प्रति कैसे जागरूक किया जाए व सरकार की जन विरोधी नीति इस पर मंथन हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय सलाहकार समिति के सचिव वीरचंद रमोला, केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज व्यास, केंद्रीय प्रवक्ता राकेश ध्यानी, केंद्रीय संगठन मंत्री करण सिंह बर्तवाल, केंद्र संयुक्त मंत्री बहन शशि डंगवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री सरदार सिंह पुंडीर केंद्रीय युवा सचिव विकास रयाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, जिला उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जोशी, गौरा सिंह पोखरियाल, व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव पंवार, युवा बुथ प्रभारी गुरदीप सिंह राणा, यूथ अध्यक्ष मनीष चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता चौहान, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी बलोदी, नगर उपाध्यक्ष ललित राणा, नगर उपाध्यक्ष शोभा चंदोला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!