मीनाक्षी भाटिया बनीं डिप्टी कलेक्टर, सताक्षी शर्मा सीओ और अमित नौटियाल उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित।

ऋषिकेश:- तीर्थनगरी ऋषिकेश के लिए गर्व का क्षण है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस-2024 परीक्षा परिणाम में ऋषिकेश के तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

घोषित परिणामों के अनुसार, मीनाक्षी भाटिया का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। वहीं, बापूग्राम निवासी सताक्षी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) पद पर सफलता प्राप्त की है।

इसके अलावा, मुनिकीरेती-ढालवाला स्थित मित्र विहार कॉलोनी निवासी अमित नौटियाल का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। अमित वर्तमान में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

तीनों अभ्यर्थियों की सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा गया कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ऋषिकेश के इन होनहार युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!