नई टिहरी-बी पुरम मार्ग पर वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण, स्थायी उपचार के दिए निर्देश।

नई टिहरी:-अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा मंगलवार को नई टिहरी से बी-पुरम मार्ग पर विगत दिनों हुई वर्षा के कारण आए मलबे की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भारी वर्षा के कारण मार्ग पर मलबा आ गया है। साथ ही निर्मित पक्के नाले से हटकर पानी का बहाव होने के कारण उक्त क्षेत्र में स्लाइड जोन विकसित होने की संभावना बनी हुई है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक तकनीकी उपचार (ट्रीटमेंट) एवं सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं, ताकि भविष्य में सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

उन्होंने मलबा हटाने एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इस अवसर पर सहायक अभियंता एन.एस. रावत, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि हरेंद्र सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!