आपात बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, पूर्व अध्यक्ष सूर्यचन्द्र चौहान बने संरक्षक।

मुनि की रेती:- प्रेस क्लब मुनि की रेती की आपातकालीन बैठक में संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यचन्द्र चौहान ने अपने पद से मुक्त होने की घोषणा करते हुए नए अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में संजय बडोला को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं आशीष लखेड़ा को महासचिव, सुदीप पंचभैया एवं भारत भूषण कुकरेती को उपाध्यक्ष तथा धनीराम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवीन चंद्रा और गिरीश चंद्र भट्ट को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा आशीष कुकरेती, सतेन्द्र चौहान, आनंद बहुगुणा सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।

पूर्व अध्यक्ष को बनाया  संरक्षक:- बैठक के दौरान उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती ने पूर्व अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान को प्रेस क्लब का संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की और उन्हें निर्विरोध  संरक्षक चुना। इस निर्णय को वरिष्ठ नेतृत्व के सम्मान और संगठन की एकजुटता की मिसाल बताया गया।

रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण के लिए तीन पदाधिकारी अधिकृत:- बैठक में प्रेस क्लब के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए अध्यक्ष संजय बडोला, महासचिव आशीष लखेड़ा और कोषाध्यक्ष धनीराम को अधिकृत किया गया।

नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से अपना आधार कार्ड एवं फोटो जल्द से जल्द कार्यालय में महासचिव के पास जमा कराने की अपील की, ताकि निर्धारित समय से पहले रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से नई कार्यकारिणी के गठन और रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की प्रक्रिया को अनुमोदित किया। नई कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रेस क्लब की गरिमा और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी अध्यक्ष: संजय बडोला महासचिव: आशीष लखेड़ा उपाध्यक्ष: सुदीप पंचभैया, भारत भूषण कुकरेती कोषाध्यक्ष: धनीराम सह सचिव: नवीन चंद्रा, गिरीश चंद्र भट्ट कार्यकारिणी सदस्य: आशीष कुकरेती, सतेन्द्र चौहान, आनंद बहुगुणा सहित अन्य सदस्य संरक्षक: सूर्यचन्द्र सिंह चौहान।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!