नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़, उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।
देहरादून:- नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहता है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
ये हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी
– 0135-2710334- 0135-2710335
– 0135-2664314 – 0135-2664315
– 0135-2664316 – 8218867005
इसके अलावा नागरिक टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
प्राधिकरण ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद उत्तराखण्ड के नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय किया जा सके।
