बीकेटीसी बोर्ड बैठक में द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं पर मंथन, श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर।

ऋषिकेश/देहरादून:- श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की बोर्ड बैठक ऋषिकेश स्थित बीकेटीसी ट्रांजिट कैंप कार्यालय सभागार में आज शनिवार पूर्वाह्न भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ जी की स्तुति के बाद विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके बाद बैठक के एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई तथा यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही द्वितीय चरण की यात्रा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

समिति की बैठक में यात्रा वर्ष 2026 चारधाम यात्रा सहित श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में पहले चरण की यात्रा व्यवस्थाओं हेतु बीकेटीसी को मिले मार्गदर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी तथा पर्यटन मंत्री माननीय सतपाल महाराज जी का आभार जताया गया। बैठक में मुख्य रूप से द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किए जाने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाने, मंदिरों के विकास तथा आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।

समिति ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं, सुगम दर्शन और उत्कृष्ट यात्रा व्यवस्था उपलब्ध हो।

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती जी, उपाध्यक्ष श्री विजय कप्रवान जी, सदस्य सुश्री नीलम पुरी जी, श्री राजपाल सिंह जड़धारी जी, श्री महेन्द्र शर्मा जी, श्री दिनेश डोभाल जी, डॉ. विनीत पोस्ती जी, श्री प्रहलाद पुष्पवान जी, श्री देवी प्रसाद दैवली जी, श्री राजेन्द्र डिमरी जी, श्री धीरज पंचभैया मोनू जी, श्री राकेश भण्डारी जी, श्रीमती कमला बगवाड़ी जी, श्री जगदंबा प्रसाद सेमवाल जी, श्री राजकुमार तिवारी जी, श्री रजनीश भट्ट जी सहित मुख्य कार्याधिकारी श्री सोहन सिंह रांगड़, वित्त नियंत्रक श्री हेम कांडपाल आदि मौजूद रहे।

जय बदरी विशाल।जय श्री केदार।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!